फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अचानक ब्रेक लगाने से दो ट्रकों की टक्कर, एक ट्रक चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर सिवाह गांव के पास अचानक ब्रेक लगाने से दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पीछे वाले ट्रक चालक की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक मौके से ट्रक सहित फरार हो गया। सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय जिले के चलकी दौलतपुर निवासी बाबूलाल ने बताया कि वह हाल में दिल्ली स्थित द्वारका में रहता है। वह ड्राइवर है। वह और उसका भाई सुरेंद्र पंडित अलग-अलग ट्रक लेकर शनिवार रात करीब 11:50 पर सिरसपुर दिल्ली से अंबाला के लिए निकले थे। उसका भाई ट्रक लेकर आगे चल रहा था। रात करीब तीन बजे जीटी रोड पर पानीपत मुजफ्फरनगर, बाईपास के पास पहुंचे तो भाई के आगे चल रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे से उसके भाई के ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में उसके भाई की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें