पानीपत। कोरोना संक्रमण बेकाबू हो रहा है। 10 दिन में कोरोना के 915 नए केस आ चुके हैं। नए संक्रमितों में से 70 फीसदी में लक्षण भी सामने नहीं आ रहे हैं। बुधवार को रेरकलां पीएचसी के डॉक्टर व प्रेम अस्पाल के डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव मिली। बुधवार को कोरोना के नए 168 केस मिले हैं। इनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 15 से कम आयु के 50 बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं। बुधवार को भी रिफाइनरी टाउनशिप में कोरोना के 15 केस मिले हैं।
अब तक रिफाइनरी टाउनशिप में कोरोना के 105 केस मिल चुके हैं। मॉडल टाउन में बुधवार को 13 केस मिले। सेक्टर 11, 12 व 18 में 28 केस मिले हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 876 पहुंच चुकी है। राहत भरी बात ये है कि इनमें से किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। इनमें से सिर्फ दस रोगी ही निजी अस्पतालों में दाखिल हैं बाकी होम आइसोलेट हैं। बुधवार को जिले की पॉजिटिविटी दर 10.5 प्रतिशत दर्ज की गई है, ये दर चिंतनीय है। हालांकि 15 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
अब तक 50 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके
तीसरी लहर में अब तक 50 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जिले में अब तक कोरोना की चपेट में 4612 बच्चे आ चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना के 32,074 केस हो चुके हैं। इनमें से 30,556 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4,68,454 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कोरोना से 642 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में ओमिक्रॉन के पांच केस दर्ज हुए हैं।
पिछले 10 दिन का कोरोना रोगियों का ग्राफ
- 3 जनवरी- 11 केस
- 4 जनवरी- 15 केस
- 5 जनवरी- 20 केस
- 6 जनवरी -65 केस
- 7 जनवरी- 65 केस
- 8 जनवरी- 103 केस
- 9 जनवरी- 116 केस
- 10 जनवरी- 122 केस
- 11 जनवरी- 223 केस
-12 जनवरी- 169
तीसरी लहर ने अब तक 17 डॉक्टर हुए संक्रमित
कोरोना की तीसरी लहर में अब तक 17 डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुके है। बुधवार को रेरकलां पीएचसी के डॉ. अनीश व निजी अस्पताल का डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिला। इससे पहले सिविल अस्पताल के पीएमओ, डिप्टी एमएस, वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी, आइसोलेशन वार्ड इंचार्ज, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत डॉक्टर, डेंटल सर्जन, उझा पीएचस के महिला डॉक्टर, नौल्था सीएचसी इंचार्ज व उनकी डॉक्टर पत्नी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।
कोविड गाइनलाइन का करें पालन
मंगलवार को कोरोना के 169 नए मरीज मिले हैं। इनको आइसोलेट किया जा रहा है। तीसरी लहर में लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिल रहे हैं। लोगों से अपील है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन