फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: जन्मदिन की पार्टी कर रहे दो दोस्त नहर में बहे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली नहर बाईपास रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय के समीप जन्मदिन मनाने गए दो दोस्त दिल्ली पैरलल नहर में सोमवार को बह गए। दोनों को दूसरे दो दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन तैरना न आने के कारण उन्हें नहीं बचा पाए। नहर किनारे खड़े दोनों दोस्तों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाई। देर शाम तक आठ गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों की नहर में तलाश की जा रही थी। सिंचाई विभाग से आग्रह कर नहर में पानी कम कराया गया है। दिल्ली पैरलल नहर के पानी को यमुना लिंक नहर में छोड़ा गया है। रात भर परिजन नहर में दोनों युवकों की तलाश करते रहे।
विज्ञापन

राजनगर निवासी शुभम, अंकित, सुखजिंद्र व सचिन चारों दोस्त हैं। शुभम पेशे से फोटोग्राफर है। अंकित ने भी फोटोग्राफी सीखी है। सुखजिंद्र 12वीं पास कर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा है। चारों सोमवार दोपहर नहर में नहाने गए थे। इनमें से किसी को तैरना नहीं आता। वे सिंचाई विभाग के कार्यालय के पास नहर पर बने प्राची पुल की सीढि़यों पर बैठकर नहाने लगे। नहाते वक्त सुखजिंद्र व शुभम का पैर फिसल गया। वे दोनों तेज बहाव में बह गए। दोनों ने हाथ हिलाकर मदद मांगी। अंकित व सचिन नहर के साथ दौड़ते हुए दोनों को बचाने का प्रयास करते रहे, लेकिन देखते ही देखते दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। अंकित व सचिन ने राहगीरों से मदद मांगी। राहगीरों ने शुभम व सुखजिंद्र के परिवार को हादसे की सूचना दी। पुलिस की टीमें खुबडू झाल तक दोनों की तलाश करती रहीं।
दोनों युवकों के नहर में डूबने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सिंचाई विभाग से आग्रह कर नहर में पानी कम कराया गया है। गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश की जा रही है। लोगों से अपील है कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें। बच्चों को नहर में नहाने से रोकें। पुलिस की टीमें भी नहर पर गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- महिपाल सिंह, प्रभारी, थाना पुलिस मॉडल टाउन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें