फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खुले दरबार में दो शिकायतों का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-छह स्थित 33 केवी सब स्टेशन मिनी सचिवालय के सभागार में सोमवार को बिजली निगम ने खुला दरबार लगाया। यहां चार उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सुनवाई हुई। दो शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। दो शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित एसडीओ को भेजा गया है। खुले दरबार में रोहतक मंडल के चीफ इंजीनियर चंदन सिंह व सीजीआरएफ के चेयरमैन आरके खन्ना पहुंचे।
विज्ञापन

चंदन सिंह ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता लें और जर्जर लाइनों की जल्द मरम्मत करें। ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जो गांव म्हारा गांव जगमग गांव योजना के अंतर्गत आते हैं वहां 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ट्यूबवेल के लिए किसानों को कनेक्शन दिए जाए। जिन लोगों को बिल 50 हजार से अधिक है उनको नोटिस दिए जाए। नोटिस देने पर भी अगर बिल नहीं भरा जाता तो उनके बिजली कनेक्शन काटकर कार्रवाई की जाए। लाइन लॉस को कम किया जाए। शहर में जहां भी पोल टेढ़े हो गए हैं, उनको तुरंत बदला जाए। बिजली बिल संबंधी गलतियों को तुरंत सुधारा जाए। यहां अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनके निर्देशों का पालन किया जाए। बैठक में एसई डीएस छिक्कारा , एक्सईएन विनोद कुमार गोयल, सब अर्बन डिवीजन एसडीओ आदित्य कुंडू, एसडीओ नरेंद्र जागलान व मॉडल टाउन सब डिवीजन एसडीओ कुलदीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें