फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना एनओसी चल रही दो फैक्टरी सील

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें फील्ड में लगातार अवैध फैक्टरियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की दो टीम बरसत रोड व काबड़ी रोड पर कार्रवाई के लिए उतरी। बोर्ड ने एक शिकायत पर दो फैक्टरियों का निरीक्षण किया और एनओसी न होने पर दो फैक्टरियों को सील कर दिया गया। इसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी कमलजीत सैनी ने बताया कि संदीप गोयल की शिकायत पर शुक्रवार को टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। टीम ने पहली कार्रवाई काबड़ी रोड स्थित एमबी कोटेक्स पर की है। यह इंडस्ट्री बिना अनुमति की संचालित की जा रही थी। जांच में वहां अन्य अनियमितताएं भी पाई गईं। टीम ने मौके पर ही इस फैक्टरी को सील कर दिया। दूसरी कार्रवाई बरसत रोड पर की गई। यहां टीम ने फ्लोक्स इंडिया नामक फैक्टरी को सील किया गया। यह फैक्टरी भी बिना एनओसी के अवैध रूप से संचालित की जा रही थी। यहां भी कई खामियां जांच में पाई गई हैं। दोनों इंडस्ट्रियों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें