फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए दो क्लस्टर हेड बनाए

Wed, 01 Oct 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बच्चे को उल्टा लटकाने के बाद सृजन पब्लिक स्कूल को बंद कर दिया गया है। स्कूल में 25 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। अब उन बच्चों को दूसरे स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। इसके लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने दो कलस्टर किशनपुरा और मॉडल टाउन को इसकी जिम्मेदारी दी है। साथ ही स्कूल भवन के मालिक से भी संपर्क किया जा रहा है। उनसे भी स्कूल भवन की बिल्डिंग को खाली कराने का शपथपत्र लिया जाएगा।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने बताया कि स्कूल बंद होने से बच्चों की पढ़ाई बंद न हो इसके लिए इंतजाम किए गए हैं। अभिभावकों के सामने दो विकल्प रखे गए हैं। एक तो सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले कराएं, दूसरा अभिभावक जिस भी स्कूल में बच्चों का प्रवेश कराना चाहें वहां भी प्रवेश कराया जाएगा। इसके लिए किशनपुरा व मॉडल टाउन क्लस्टर हेड को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां के पास पहुंचा था वीडियो



जाटल रोड स्थित सृजन पब्लिक स्कूल में बच्चे को उल्टा लटकाकर पिटाई की गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बच्चे की मां ने थाने में वैन चालक अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला था कि स्कूल की प्रिंसिपल रीना के कहने पर अजय ने बच्चे को उल्टा लटकाकर पीटा था। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी वैन चालक और सोमवार को प्रिंसिपल रीना को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। उधर, सोमवार को हरियाणा मानवाधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस ललित बतरा ने भी पानीपत पहुंचकर प्रकरण की जांच की थी। उन्होंने गैर मान्यता के चल रहे सभी स्कूलों को बंद कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें