शहर के इंसार बाजार में बीचोंबीच स्थित दो भाई शोरूम में बिजली के पैनल में आग लग गई।
दमकलकर्मियों के आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा होने से बच गया। आगजनी की घटना शहर में लगातार दूसरे दिन होने से शहरवासियों की धड़कन बढ़ गई।
शहर के इंसार बाजार कोर्ट रोड स्थित दो भाइयों के शोरूम में सोमवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे अचानक आग लग गई। शोरूम के पिछले हिस्से में लगे बिजली के पैनल में आग लगने के बाद शोरूम संचालक और कस्टमर में हड़कंप मच गया और सब लोग बाहर निकल गए।
शोरूम संचालक ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। इसके बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और बिजली के पैनल में लगी आग को कंट्रोल किया। आग की घटना में बिजली का पैनल पूरी तरह से जल गया। गनीमत रही कि आग आगे नहीं बढ़ सकी।
इसके चलते कोई बड़ा नुकसान नहीं हो सका। बता दें कि रविवार को सेक्टर-11 में हैंडलूम व्यापारी की कोठी में आग लग गई थी। इसमें दो मौसेरी बहनें जिंदा जल गई थी और पूरी कोठी राख हो गई थी।
शहरवासी इस घटना को भूले नहीं थे कि सोमवार को इंसार बाजार स्थित दो भाइयों के शोरूम में आग लग गई। गनीमत रही कि आग लगते ही इसकी जानकारी लग गई और उसको तुरंत काबू कर लिया।