फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी में दो भाई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस ने इन्वर्टर और बैटरी चोरी करने के मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चोरी कर बैटरी को पांच हजार रुपये में बेच दिया। पुलिस ने इनके पास से ढाई हजार रुपये बरामद किए हैं। दोनों पर केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीआईए थ्री प्रभारी अंकित कुमार ने बताया कि सोमवार रात को उनकी टीम जीटी रोड पर गश्त कर रही थी। टीम को सूचना मिली थी कि देशराल चौक पर दो युवक संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन युवकों को हिरासत में ले लिया। इनकी पहचान गांव कालखा निवासी जगमाल व ओम प्रकाश दोनों सगे भाई के रूप में हुई। दोनों ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि इन्होंने 11 मार्च को पट्टीकल्याणा गांव के खेत से इन्वर्टर बैटरी चोरी की थी। इन पर करनाल में चोरी के दो केस भी दर्ज है। पुलिस ने इनसे 2500 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें