फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत, युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव खोतपुरा में दो बाइकों की भिड़ंत में घायल युवक ने कल्पना चावला अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा 17 मार्च को हुआ था। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के जिला शेखपुरा निवासी मुरारी पुत्र रामशीश मांझी ने बताया कि वह हाल में गांव खोतपुरा में एमपी भट्ठा पर रहते हैं। वह भट्ठे पर परिवार समेत काम करता है। 17 मार्च को वह अपने भाई शिवराम मांझी के साथ एमपी भट्ठा से जैन भट्ठे पर जा रहा था। उसका भाई आगे दूसरी बाइक पर चल रहा था, जबकि वह उसके पीछे-पीछे अपने बाइक पर चल रहा था। इसी बीच पीछे से एक बाइक चालक तेज रफ्तार में आया और उसके भाई को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर जा गिरा। वह भाई को इलाज के लिए भाई को अस्पताल ले गया, जहां से डॉक्टर ने भाई कल्पना चावला अस्पताल करनाल में रेफर कर दिया।
इलाज के दौरान 22 मार्च की शाम भाई की मौत हो गई। उन्होंने सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, भाई के बयान पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें