फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी पिस्तौल के साथ घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू व सीआईए थ्री ने बुधवार रात को देसी पिस्तौल के साथ घूम रहे दो युवकों को पकड़ा। उन्हें आर्य खेल मैदान और जसबीर कॉलोनी से पकड़ा गया। पुलिस ने इन पर केस दर्ज कर पिस्तौल बरामद की और बृहस्पतिवार को पूछताछ के बाद इन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एएसपी विजय सिंह ने बताया कि सीआईए टू बुधवार रात को आर्य खेल मैदान के पास गश्त कर रही थी। टीम ने पटेल नगर की ओर से एक युवक को शक के आधार पर रुकवाया। उसकी तलाशी ली गई तो उसकी जेब से देसी पिस्तौल मिली। उसकी पहचान कैराना, यूपी निवासी आसिफ पुत्र जहांगीर के रूप में हुई। सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम ने जसबीर कॉलोनी में गांव ढिंढोली, शामली निवासी मुकेश पुत्र शीशपाल को पकड़ा। इसको गुप्त सूचना पर पकड़ा गया। इसके पास भी देसी पिस्तौल मिली। पुलिस से पूछताछ करने पर इसने बताया कि चार साल पहले इसने अपने चाचा अमरपाल से पिस्तौल खरीदी थी। अब पिस्तौल अमरपाल की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें