फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हमले के दो आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने लगाया पहरा

Thu, 11 Sep 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के फौजी नगर में प्रॉपर्टी डीलर पर हमले के आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को सूचना मिली कि हमले के दौरान दो आरोपी भी घायल हुए थे। जिनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों की निगरानी शुरू कर दी। उधर, प्रॉपर्टी डीलर की हालत में कुछ सुधार है।
सोमवार को फौजी नगर में जमीन के विवाद में प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र, उनके भाई धर्मराज और साथियों पर हमलावरों ने हमला किया था। जिसमें गोली लगने से सुरेंद्र घायल हो गए थे। घायल सुरेंद्र के भाई धर्मराज ने पांच आरोपियों को नामजद करते हुए 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में पता चला है कि हमले के दौरान दो आरोपी भी घायल हो गए थे। जिनका मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में ही एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों की निगरानी के लिए अस्पताल में पुलिस तैनात कर दी है। आरोपियों के ठीक होने के बाद उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी। उधर, गोली लगने से घायल प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र की हालत में कुछ सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वर्जन
सोमवार को फौजी नगर में प्रॉपर्टी के विवाद में फायरिंग हुई थी। जिसमें प्रॉपर्टी डीलर घायल हो गए थे। दो आरोपियों का भी एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी निगरानी की जा रही है। अस्पताल से छुट्टी मिलने पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
-जगमिंद्र सिंह, प्रभारी थाना मॉडल टाउन।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें