फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कैंटर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 11 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। सब्जी मंडी में बुधवार सुबह कैंटर में आलू लेकर आए शहरमालपुर गांव के कैंटर चालक कर्मवीर (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया है।
विज्ञापन

शहरमालपुर गांव के राजबीर ने पुलिस को बताया कि उनके भाई कर्मवीर कैंटर पर सब्जी सप्लाई करते थे। वे मंगलवार को कैंटर लेकर उत्तर प्रदेश के बिसोली गांव गए थे। वहां से आलू लेकर बुधवार तड़के चार बजे समालखा सब्जी मंडी पहुंचे। वह एक आढ़ती की दुकान पर कैंटर से आलू उतारने लगे। सब्जी मंडी के पल्लेदार वकील के अनुसार कैंटर से आधे आलू उतारकर कर्मवीर कैंटर खड़ा कर उसके अंदर सीट पर सो गए। वह सुबह नौ बजे तक नहीं उठे तो पल्लेदार ने उठने को कहा। पल्लेदार ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उनको अस्पताल में ले गई। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। समालखा थाना की पुलिस ने राजबीर के बयान पर बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। कैंटर चालक कर्मवीर के दो बच्चे है। जिसमें एक आठ वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें