फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करने वाले दो आरोपी काबू, आरोपी को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए-2 ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को चोरी की बाइक समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बाइक बरामद कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को गश्त के दौरान सीआईए-2 पुलिस की टीम बरसत रोड पर मौजूद थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि एक बाइक सवार युवक बिचपड़ी चुंगी पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दे आरोपी युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त बाइक 15 जनवरी को वधावाराम कॉलोनी में गली से चोरी करने के मामले का खुलासा किया। आरोपी की पहचान तहसील कैंप निवासी परमजीत उर्फ पम्मी के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक को बेचने की फिराक में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें