फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम ने धनसौली गांव में खेतों में ट्यूबवेल की केबल ओर स्टार्टर चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने शुक्रवार शाम को बागपत के बडल गांव निवासी आयान उर्फ सोनू व सहारनपुर के गंगोह निवासी मोसिन को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चार हजार रुपये भी बरामद किए। आरोपी सनौली रोड पर रूपचंद कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर रह रहे थे।
विज्ञापन

एंटी व्हीकल थेप्ट प्रभारी राकेश ने बताया कि शुक्रवार को टीम को सूचना मिली थी कि दो युवक काला आंब मोड पर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों आयान उर्फ सोनू और मोसिन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 14 मार्च की रात बढ़ी बेसिक से धनसौली रोड पर खेतों में एक कोठड़े का ताला तोड़कर ट्यूबवेल के स्टार्टर और तार चोरी किए थे। चोरी का सामान एक कबाड़ी को 10 हजार रुपये में बेच दिया था। इनमें से छह हजार रुपये खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार हजार रुपये बरामद किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें