फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुट्टू, सामक और सिंघाड़े के आटे समेत छह नमूने लिए

Sun, 22 Mar 2026 03:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को गुड़ मंडी से कुट्टू, सामक और सिंघाडे के आटे समेत छह प्रकार के खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इनको जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा है। इनकी रिपोर्ट 40 दिन में आएगी।
विज्ञापन

विभाग ने दुकानदारों से खुला सामान न बेचने और न खरीदने की अपील की है। जांच में यदि नमूने फेल आते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नवरात्र में कार्रवाई करते हुए छह प्रकार के खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। टीम ने पानीपत की गुड़ मंडी से कुट्टू, सामक, सिंघाड़े, साबूदाने, पंचरत्ना के छह नमूने लिए और जांच के लिए चंडीगढ़ लैब भेजा है। कई लोग अपनी दुकान बंद कर चले गए। ऐसे में इस समय सामान लेने आए लोगों को भी खाली हाथ लौटना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें