फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक पर चाकू से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए की टीम ने किला थाना क्षेत्र के बबैल रोड पर युवक पर चाकू से हमला करने और जबरन माफी मंगवाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बुधवार को सेक्टर-18 गंदा नाला के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपनी पहचान मनमोहन नगर निवासी हारिश उर्फ सुक्का और सैनी कॉलोनी साहिल के रूप में बताई है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि पांच अप्रैल को रामनगर निवासी साहिल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह रामनगर में मेडिकल लैब पर काम करता है। पांच अप्रैल की शाम को वह समीर के साथ मोटरसाइकिल पर भारत नगर जा रहे थे। रास्ते में वह खाली प्लॉट में शौच करने लगा तो पीछे से आए सुक्का ने उसके कूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद अन्य साथियों के साथ उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुक्के के घर के पास ले गए। वहां नीचे गिराकर उसके परिवार के सदस्यों ने लात, घूंसे से पिटाई की सिक्का के पैरों में गिरकर माफी मांगने के लिए कहा।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी साहिल और हारिश उर्फ सुक्का को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि तीन माह पहले शिकायतकर्ता साहिल और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी रंजिश में उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के सामने पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें