फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक ने सिक्योरिटी गार्ड को कुचला, काटना पड़ा हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गढ़ी सिकंदपुर के पास ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार रिफाइनरी के सिक्योरिटी गार्ड को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सिक्योरिटी गार्ड गिर गया। ट्रक ने उसका हाथ कुचल दिया। ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। डॉक्टरों को ऑपरेशन के दौरान सिक्योरिटी गार्ड का दाहिना हाथ काटना पड़ा। उसके बेटे ने पुलिस में ट्राला चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। समालखा के महावटी गांव निवासी अमित ने बताया कि उसको पिता राजबीर रिफाइनरी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड कार्यरत था। उसका पिता 19 सितंबर सुबह 11 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर ड्यूटी पर जा रहा था। सिकंदरपुर गढ़ी के पास ट्रक ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर वह नीचे गिर गए। ट्रक उनके दायें हाथ के ऊपर से गुजर गया। हाथ की हड्डी चकनाचूर हो गई। राहगीरों ने उसे जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वह अपने पिता को पीवीआर के सामने एक निजी अस्पताल में ले गए, यहां डॉक्टरों ने उनका हाथ काटना पड़ा। अब उनके पिता कभी काम नहीं कर पाएंगे। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपी ट्रक चालक पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें