फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता के लिए पंचकूला में होंगे ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अखिल भारतीय सिविल सेवा बैडमिंटन, टेबल-टेनिस और लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर से होने जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए 10 से 12 सितंबर तक पंचकूला में ट्रायल होंगे। इसमें सिविल सेवा में कार्यकत कर्मी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 30 सितंबर तक यह प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के चयन के लिए जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी कमेटी के अध्यक्ष होंगे। पंचकूला सेक्टर-6 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में बैडमिंटन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यमुनानगर से जूनियर बैडमिंटन प्रशिक्षक ललित यादव और पंचकूला से बैडमिंटन प्रशिक्षका सुनीता कुमारी यहां ट्रायल लेंगे।
टेबल-टेनिस के लिए 11 सितंबर को ट्रायल होंगे। झज्जर के जूनियर टेबल-टेनिस प्रशिक्षक अनिल कुमार सैनी और पंचकूला की टेबल-टेनिस प्रशिक्षका मीनाक्षी चौहान चयन करेंगी। इसी तरह लॉन टेनिस के लिए 12 सितंबर को ट्रायल होंगे। पंचकूला से कोच दिनेश गोयल और सुखचैन सिंह ट्रायल लेकर खिलाड़ियों का चयन करेंगे। उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी ट्रायल के लिए सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थान पर पहुंचना सुनिश्चित करें। इस प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कारपोरेशन, पुलिस, बिजली बोर्ड और एचएसआईआईडीसी के कर्मचारी एवं अधिकारी भाग नहीं ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें