फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यातायात जागरूकता परीक्षा आज, 2.32 लाख छात्र होंगे शामिल

Wed, 15 Oct 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यातायात नियमों के प्रति से युवा और बच्चे कितने जागरूक हैं इसका आंकलन किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी स्कूलों में बुधवार को यातायात नियमों पर आधारित विशेष परीक्षा का आयोजन होगा। जिसमें जिले के 2.32 लाख स्कूली व कॉलेज के छात्र शामिल होंगे। परीक्षा को चार भागों में विभाजित कर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएसपी यातायात सुरेश सैनी ने बताया कि स्कूल कॉलेजों में समय समय पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया जाता है। अब स्कूल से लेकर कॉलेजों तक छात्र यातायात नियमों से कितने जागरूक हुए इसका आंकलन कराने के लिए परीक्षा कराई जा रही है। एडीजीपी यातायात एवं हाईवे करनाल हरदीप सिंह दून के निर्देशन में यह परीक्षा होगी। जिसमें शिक्षा विभाग की मदद से जिले के सभी स्कूल कॉलेजों में परीक्षा कराने का लक्ष्य रखा गया था। 15 अक्टूबर को सुबह 10 से एक बजे तक परीक्षा होगी। परीक्षा को चार अलग-अलग लेवल में बांटा गया है। प्रथम लेवल में कक्षा 3 से 5वीं, दूसरे लेवल में कक्षा 6 से 8वीं , तीसरे लेवल में कक्षा 9 से 12 वीं व चौथे लेवल में कॉलेज व शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें