समालखा। गांव राक्सेडा में एक ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
गांव हथवाला निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शाम पांच बजे ईंट भट्ठे पर रेट पता करने जा रहा था। उसको रास्ते में कार में गांव हथवाला निवासी उनके भतीजे वंश, अरुण और अभिषेक मिले। तीनों ने बताया कि वे खेत जा रहे थे। वो कार के पीछे बाइक पर चल रहा था। ईंट भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में भतीजा वंश, अरुण और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया।