फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बाउट में याक्षिका ने जीता कांस्य पदक

विज्ञापन
पानीपत।विजेता यक्षिका । - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। जॉर्डन में हुई एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में पानीपत की साढ़े 13 वर्ष की बेटी याक्षिका देशवाल ने 52 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य पदक हासिल किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहली ही बाउट में याक्षिका ने यह पदक अपने नाम किया है।
विज्ञापन

मुक्केबाज याक्षिका के पिता पवन देशवाल ने बताया कि बड़े भाई मिलन देशवाल को देखकर बेटी ने खेल की शुरुआत की। शिवाजी स्टेडियम में रोजाना तीन से चार घंटे अभ्यास करती थी। इसकी बदौलत उसने अपने पहले ही राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता और अब एशियन चैंपियनशिप में पदक हासिल किया। अभी यह चैंपियनशिप चल रही है, जिसमें याक्षिका रजत और स्वर्ण के लिए दम दिखाएगी। याक्षिका के बड़े भाई मिलन ने चार नेशनल मेडल हासिल किए हैं। शिवाजी स्टेडियम में बॉक्सिंग कोच सुनील कुमार याक्षिका को ट्रेनिंग करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें