फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवारों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, तीन वर्षीय बच्ची की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जीटी रोड पर पार्क अस्पताल के सामने सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची ताऊ, ताई और दो चचेरी बहनों के साथ अमावस्या पर यमुना स्नान के लिए जा रही थी। एक ही बाइक पर दपंती और तीन बच्चे सवार थे। पार्क अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर उनकी बाइक को पीछे से आ रहे ईंट से लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक का संतुलन बिगड़ने से सभी सड़क पर गिर गए। बच्ची के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव बराना निवासी विकास ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। अमावस्या पर यमुना स्नान के लिए बाइक से पत्नी बीजो, बेटी वंशिका, अंशिका और भाई विनोद की बड़ी बेटी जाह्नवी (3) के साथ जा रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकले थे और नौ बजे पार्क अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर हादसा अंजाम हुआ। जाह्नवी के ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे में पत्नी बीजो और बेटी वंशिका का एक हाथ कट गया और छोटी बेटी अंशिका के सिर और पैर में चोट लगी।
हादसा देख राहगीरों ने डॉयल 112 पर पुलिस को सूचना दी और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सेक्टर-29 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को कुछ दूरी पर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान समालखा की नई अनाज मंडी निवासी प्रवेश के रूप में हुई।
विज्ञापन

दादा सुभाष ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा विकास और छोटा विनोद है। विकास की दो बेटियां वंशिका और अंशिका हैं। छोटे बेटे विनोद की भी दो बेटियां जाह्नवी और मानवी हैं। सुभाष का कहना है कि वह खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच हादसे की सूचना मिली।
विकास की शिकायत पर आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की आगामी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें