पानीपत। पानीपत रेलवे स्टेशन पर पटरी की मरम्मत करते हुए कर्मी।
- फोटो : Panipat
पानीपत। पानीपत में समालखा से घरौंडा तक यूएसएमबी की मशीन से पटरियों की जांच की जा रही है। समालखा से घरौंडा तक कई जगहों पर पटरी खराब मिली है। पटरी खराब होने की पुष्टि यूएसएमबी मशीन ने की है। अब रेलवे ने इन पटरी को बदलने का काम शुरू कर दिया है। ट्रेन के ट्रैक को भी बदला जा रहा है। पटरी खराब होने पर यूएसएमबी मशीन में लाल बत्ती जलती है। इससे ये पता लगता है कि पटरी खराब है।
पटरियों को बदलने के दौरान एक ट्रैक से ही ट्रेन को गुजार रहे
पटरियों को बदलने के काम के दौरान एक ट्रैक से ही सभी रूट की ट्रेन को गुजारा जा रहा है। बुधवार को प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रैक का काम पूरा किया गया। पिछले एक सप्ताह में पांच जगह पटरी बदलने का काम गया है। स्टेशन अधीक्षक इंद्र पाल खोसला ने बताया कि यूएसएमबी की मशीन से समालखा से घरौंडा तक ट्रैक को जांचा गया। जिसमें पानीपत में कई जगह मशीन ने लाल इंडिकेट किया। जिसे अब बदलने का काम किया जा रहा है। बुधवार से जिले के अलग-अलग जगह काम किया जा रहा है।