फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन में अत्यधिक संकल्पों को चलना चिंता का मूल कारण : बीके पूनम

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के गांव बबैल स्थित शांति सरोवर सेवा केंद्र पर एक कदम परमात्मा की तरफ विषय को लेकर एक आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर बीके सुषमा बहन ने भजन सुनाया। वहीं ब्रह्माकुमारी बहन पूनम ने कहा कि मन में चलने वाले संकल्पों का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परमात्मा को याद करना केवल संत-महात्माओं के लिए ही नहीं गृहस्थ जीवन जीने वालों के लिए भी आवश्यक है। ज्यादातर लोगों की ये विचारधारा है कि परिवार को पालने के लिए थोड़ा बहुत चोरी, झूठ या ऊपर की कमाई करना पाप नहीं होता। जब धर्मराज के सम्मुख कर्मों का हिसाब होगा, तब एक-एक पाप कर्म की सजा सबके लिए ही बराबर होगी। बबैल सेवा केंद्र की निमित्त ब्रह्माकुमारी पूनम बहन ने कहा कि कहा कि आज हम आध्यात्मिकता से दूर हैं। भगवान को याद करने की भी किसी के पास फुर्सत नही है। यही कारण की आज का मानव तनावग्रस्त ज्यादा रहने लगा है। इस मौके पर सतीश, महेश, नरेश, राजबीर, सुमित, सुरेंद्र, जितेंद्र, नरेंद्र, राजपाल, बलवान, मनोज, सुरेश, संदीप व नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें