फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नौतपा के पहले दिन आंधी और तेज बारिश से बहे पानी निकासी के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नौतपा के पहले दिन तेज बारिश से जिले में पानी निकासी के दावे धुल गए। जिले में शनिवार देर रात शुरू आंधी चलने के साथ करीब 60 एमएम बारिश हुई। सबसे अधिक समालखा में 73, मतलौडा में 72 और शहर में 65 एमएम बारिश दर्ज की। इससे स्टेट हाईवे और शहर की सड़कों पर पानी भर गया। निगम ने आंधी से 282 खंभे और 32 ट्रांसफार्मर टूटने का दावा किया है। वही आंधी से करीब 250 पेड़ टूट गए हैं। वहीं बिजली निगम 18 घंटे बाद भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाया। खेतों की करीब 15 लाइन अब भी बंद हैं। बारिश से सबसे अधिक नुकसान खरबूज व तरबूज की फसल को हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में औसतन 60 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश से पानीपत-जींद स्टेट हाईवे, ज्योति नगर और विर्क नगर के अलावा जीटी रोड पर खादी आश्रम के सामने पानी भर गया। वहीं शहर की गीता कॉलोनी, असंध रोड किसान भवन के बाहर समेत कई जगह जलभराव रहा। रविवार शाम तक कई जगह पानी जमा होने से लोगों को आवगमन में काफी परेशानी। वार्ड-21 के अंतर्गत दत्ता काॅलोनी में एक प्लॉट की दीवार गिर गई। ब्यूरो

बिजली व्यवस्था फिर गड़बड़ाई, 2500 शिकायत पहुंची
बिजली निगम वीरवार को आंधी के चलते खराब बिजली को सुचारु नहीं कर पाया था। ऐसे में शनिवार आधी रात को आंधी के साथ फिर से बारिश होने बिजली ठप हो गई। बिजली निगम के अनुसार करीब 282 खंभे और 32 ट्रांसफार्मर टूट गए। इससे पूरे जिले की बिजली गुल हो गई। निगम के सुविधा केंद्र पर करीब 2500 शिकायत पहुंची। बिजली निगम की टीम ने देर रात को शहर की मुख्य लाइनों को चालू करा दिया। कॉलोनियों की बिजली रविवार सुबह करीब नौ बजे सुचारु की जा सकी। गांवों में रविवार दोपहर बाद तक काम चला। इसके बाद शाम तक बिजली सुचारु हो सकी। वहीं खेतों की करीब 15 लाइन रविवार शाम तक भी चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


यहां इतनी हुई बारिश
खंड बारिश (एमएम)
पानीपत 65 समालखा 73
इसराना 40
बापौली 50
मतलौडा 72

खेतों में फसल हुई खराब
तेज बारिश से तरबूज व खरबूज की फसल में पानी भर गया। जिसके चलते फसल खराब हो गई। खरबूज व तरबूज की खेती यमुना के खादर क्षेत्र में ज्यादा की जाती है। किसान जीत सिंह और नीतेंद्र ने बताया कि गेहूं के खेत में तरबूज और खरबूज की खेती करते हैं। यह धान रोपाई से पहले पूरी हो जाती है। इस बार लगातार बारिश चलने से तरबूज व खरबूज में मिठास नहीं बन पा रही है। शनिवार रात को तेज बारिश का पानी खेतों में जमा हो गया है। ऐसे में सारी फसल खराब हो गई है।
शनिवार रात को तेज बारिश होने से शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। इंजीनियरिंग और सफाई शाखा को व्यवस्था के संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। सीवर और नालों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डॉ. पंकज, नगर निगम आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें