फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खर्च बचाने के लिए बड़ी बेटी के साथ नाबालिग बेटी की कर रहे थे शादी, रुकवाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मतलौडा ब्लॉक के गांव पाथरी सीक में खर्च बचाने के लिए नाबालिग बेटी की बड़ी बहन के साथ एक मडंप में शादी की जा रही थी, लेकिन बाल विवाह निषेध अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवाई। बरात मौके पर पहुंच चुकी थी। दूल्हा पक्ष से एक युवक ने कानूनी कार्रवाई में बाधा डाली।
विज्ञापन

महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचीं थी। बरात आ चुकी थी। दोनों लड़कियों के आयु के दस्तावेज में बड़ी लड़की की जन्मतिथि 2001 और छोटी की 2005 मिली। इसके बाद छोटी लड़की की शादी पर रोक लगा दी गई। लड़के पक्ष की तरफ से लड़के के बड़े भाई दारा सिंह ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा परिषद से है। उसने सरकारी काम में बाधा डाली। हालांकि लड़की की मां समझाने पर मान गईं और शादी पर रोक लगाई गई।
वीरवार को दोनों पक्षों को कार्यालय बुलाया गया है। वहीं कानूनी कार्रवाई में बाधा डालने वाले दारा सिंह को भी कार्यालय बुलाया गया है, दोनों पक्षों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। - रजनी गुप्ता, महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें