गाड़ी में लगी आग पर काबू पाते दमकलकर्मी। स्रोत : दमकल विभाग
पानीपत। एलिवेटेड हाईवे के नीवे संजय चौक और रेलवे रोड के बीच पार्किंग में खड़ी तीन गाड़ियों में शनिवार रात आग लग गई। इस घटना में पार्किंग में खड़ीं दो कारों का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पास में खड़ी एक बैंक की कैशवैन भी आग की प्रभावित हुई।
रात के समय वाहनों से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद लाल बत्ती फायर स्टेशन से दमकल विभाग की फोम टेंडर मशीन स्टाफ सहित मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि सूचना मिलते ही लाल बत्ती सेंटर से गाड़ी को रवाना कर दिया गया था।
कर्मियों ने कुछ ही देर में आग बुझा दी गई। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो