फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमेरिका भेजने के नाम पर तीन लोगों से 1.52 करोड़ की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा (पानीपत)। थाना समालखा क्षेत्र के मच्छरौली गांव निवासी राजेश सिंह ने जींद निवासी एक महिला, उसके बेटे और बेटी पर अपने दो बच्चों और भांजे को अमेरिका भेजने के नाम पर 1.52 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजेश सिंह का यह भी आरोप है कि रकम लेने के बाद आरोपियों ने न तो उन्हें अमेरिका भेजा और न ही पैसे वापस किए। कई बार पंचायत होने के बाद 80 लाख रुपये का चेक दिया, लेकिन रकम का भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन

राजेश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2024 में उसकी पहचान की शीलवंती नामक महिला उसके घर आई थी। उसने बताया कि जींद के हुडा कॉम्प्लेक्स में उसका कार्यालय है और वह अपने बेटे रवि व बेटी भावना के साथ मिलकर लोगों को विदेश भेजने का काम करती है।
शीलवंती ने राजेश के दोनों बच्चों रजत और तन्नू तथा भांजे रौनक को कनाडा के रास्ते अमेरिका भेजने का झांसा दिया। इसके लिए प्रति व्यक्ति 50 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत के अनुसार, इसके बाद अलग-अलग समय में आरोपियों को करीब 1.52 करोड़ रुपये दिए गए।
राजेश ने बताया कि 27 अप्रैल 2026 को आरोपियों ने उसके भांजे रौनक का ग्रीस का वीजा और चार मई की हवाई टिकट दिखाकर भरोसा दिलाया। इसके बाद उससे 20 लाख रुपये और ले लिए गए। हालांकि, तीन मई को आरोपियों ने फोन कर रौनक को दिल्ली एयरपोर्ट नहीं भेजने के लिए कह दिया।
इस पर शक होने के बाद परिजन चार मई को आरोपियों के कार्यालय पहुंचे। आरोप है कि वहां आरोपियों ने लिखित में दिया कि 19 मई तक रौनक को अमेरिका भेज देंगे, अन्यथा पूरी रकम वापस कर देंगे। सुरक्षा के तौर पर 80 लाख रुपये का चेक भी दिया गया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, तय समय तक रौनक को अमेरिका नहीं भेजा गया। 19 और 20 मई को जींद में हुई पंचायत में जब रकम वापस मांगी गई तो आरोपियों ने कथित तौर पर झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें कार्यालय से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी महिपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें