फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: झपटमार गिरोह के तीन गुर्गे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन वारदात का खुलासा, सीआईए-1 की टीम ने आरोपियों को बबैल चौक से किया काबू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने शनिवार शाम बबैल चौक के पास से झपटमार गिरोह के तीन गुर्गों, सैनी कॉलोनी निवासी विक्की, सन्नी व छोटूराम चौक निवासी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में झपटमार की तीन वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने सात मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर गंदा नाला बबैल चौक के पास किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। टीम ने दबिश देकर विक्की, सन्नी और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने 8 अक्तूबर को सेक्टर 29 में पैदल जा रहे युवक को चोट मारकर मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही जनवरी माह में इंडो फार्म के पास पैदल जा रहे युवक से मोबाइल फोन व 1 सितंबर को सिवाह गांव में पैदल जा रही महिला के हाथ से प्लास्टिक की थैली छीनने की वारदात को अंंजाम देने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों से सात मोबाइल फोन बरामद किए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें