फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आग लगने से तीन बीघे गेहूं की खड़ी फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। बलाना गांव में एनसी मेडिकल कॉलेज की दीवार के पीछे किसान सुरेंद्र की गेहूं की करीब तीन बीघे फसल आग लगने से जल गई। कॉलेज के सिक्योरिटी स्टाफ ने कॉलेज में उपलब्ध फायर सिस्टम से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

किसान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसका खेत एनसी कॉलेज की दीवार के साथ है। उसकी गेहूं की फसल में रविवार को आग लग गई। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। यहां एनसी कॉलेज की दमकल गाड़ी की मदद से आग पर काबू पाया। उसकी तीन बीघे गेहूं की फसल जल गई। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग को फोन किया। गाड़ी के पहुंचने से पहले आग पर काबू पा लिया था। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। इसराना उपमंडल होने पर भी यहां फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं है। आग की किसी भी घटना के बाद जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगवानी पड़ती है। किसान सुरेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, संजीत मलिक, वीरेंद्र जागलान व जयकरण जागलान ने प्रशासन से गेहूं कटाई सीजन में इसराना में फायर ब्रिगेड की गाड़ी की तैनाती की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें