फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: घर में घुसकर मारपीट और धमकी देने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सीआईए-1 पुलिस टीम ने डाहर गांव में घर में घुसकर मां बेटे पर हमला कर चोट मारने के तीन आरोपियों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान आरोपियों की पह पवन उर्फ लड्डू, मुनेश व अरुण उर्फ भोला के रूप में हुई है। आरोपियों ने पूछताछ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

सीआईए वन प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि डाहर गांव निवासी शांति देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 10 फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे वह और उसका बेटा आजाद घर पर थे। तभी गांव निवासी पवन उर्फ लडडू, अमन, मुंशी, भोला उर्फ अरुण, अजय अपने घर की तीन महिलाओं व अन्य व्यक्तियों के साथ उनके घर में घूस आए और सभी ने धमकी देते हुए उन दोनों पर गंडासी, तलवार व लाठी, डंडों से हमला कर दिया। आरोपी पवन उर्फ लडडू, मुंशी व भाला उर्फ अरुण के हाथों में देसी कट्टे थे और अन्य आरोपियों के हाथों में तेजधार हथियार थे। बेटे आजाद के सिर पर चोट मारी जिससे वह जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने आजाद को घसीटते हुए डंडों से वार कर बुरी तरह से पीटा। उन्होंने बचाव का शोर किया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए। भीड़ को देख आरोपी हथियारों सहित मौके से फरार हो गए। आरोपी जाते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। थाना इसराना में शांति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें