पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बड़ौली में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही दाखिला बढ़ाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य ओम सिंह राणा के नेतृत्व में स्कूल स्टाफ बड़ौली सहित आसपास के गांवों में जाकर अभिभावकों और विद्यार्थियों को सरकारी स्कूल में दाखिला लेने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के ललित कला प्राध्यापक प्रदीप मलिक और डीपीई उमेद सिंह ने वीरवार को बाबरपुर और महमूदपुर गांव में डोर-टू-डोर अभियान चलाया। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में कम खर्च में बेहतर शिक्षा और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यालय की उपलब्धियों और सुविधाओं से जुड़े पेंपलेट वितरित किए।