पानीपत। गांव रिसालू में चोरों ने एक दुकान का शटर उखाड़कर हजारों की नकदी व सामान चोरी कर लिया। दुकानदार की शिकायत पर सेक्टर 29 थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव रिसालू निवासी संजय पुत्र शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी रिसालू रोड पर किराना की दुकान है। वह बुधवार की रात 10 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। वीरवार की सुबह उसके पड़ोसियों ने उसे फोन कर बताया कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह दुकान पर गया। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से खाने पीने व घरों में इस्तेमाल का हजारों रुपये का सामान, गैस सिलिंडर, बर्तन व चार हजार रुपये चोरी थे।