फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोर गिरोह सक्रिय, एक घंटे में दो वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गाड़ियों के शीशे खटखटाकर महंगे मोबाइल फोन उड़ाने वाला चोर गिरोह शहर में एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आरोपियों ने बुधवार रात एक घंटे के अंदर 500 मीटर के क्षेत्र में मोबाइल चोरी की दो वारदात को अंजाम दिया। गिरोह के दो सदस्यों ने बुधवार रात सात बजे पहले गोहाना मोड़ के पास एल्डिको निवासी एक उद्यमी की कार से मोबाइल उड़ा लिया। इसके एक घंटे बाद ही संजय चौक पर मॉडल टाउन निवासी कार चालक की कार से दो आईफोन उठा लिए। आरोपियों ने कार में पंक्चर होने का बहाना बनाकर कार रुकवाई। चालक ने जैसे ही कार से नीचे उतरकर देखा तो कार ठीक मिली, लेकिन जब वह कार में बैठा तो उसके फोन चोरी हो चुके थे। दोनों मामलों में सेक्टर 29 थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एल्डिको निवासी मनीष सिंगला की गन्नौर में फैक्ट्री है। वह बुधवार शाम फैक्ट्री से घर लौट रहे थे। शाम सात बजे वह गोहाना मोड़ पर ट्रेंड शोरूम के सामने पहुंचे तो दो युवक उसकी कार के आगे आए और गाड़ी रुकवाई। एक युवक ने पहले परिचालक की तरफ आकर शीशा खुलवाया। इसी बीच दूसरा युवक ड्राइवर सीट की तरफ आकर बातचीत करने लगा और उसे अपने बातों में उलझा लिया। इसी वक्त पहला युवक कार से सैमसंग कंपनी का एस-23 अल्ट्रा फोन चोरी कर ले गया। कुछ दूर चलकर देखा तो फोन चोरी मिला। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सेक्टर-29 थाने की किशनपुरा चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मॉडल टाउन के नारायण सिंह पार्क निवासी साहिल गोयल ने बताया कि वह बुधवार रात आठ बजे गोहाना मोड़ दफ्तर से अपने घर जा रहा था। संजय चौक के पास होटल मिड टाउन के सामने जाम लगा था। कार के पास एक युवक आया और उसने शीशा खुलवाकर कहा कि कार में पंक्चर हो गया है। उसने गाड़ी से उतरकर कार का पहिया देखने लगा। इसी वक्त आरोपी कार से दो आईफोन चोरी कर ले गया। उसने आरोपी को आसपास ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उसने मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाने की किशनपुरा चौकी पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गिरोह पानीपत में पहले भी एक दर्जन वारदात को अंजाम दे चुका है। गिरोह उस जगह वारदात करता है, जहां जाम लगा रहता है, ताकि उन्हें चोरी करने के बाद भागने में आसानी हो। आरोपी जाम लगने वाली जगह जैसे अनाज मंडी, गोहाना मोड और संजय चौक पर एक दर्जन से वारदात को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

दोनों कार चालकों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
- राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें