फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत थर्मल को एक सप्ताह की बजाय मिल रहा सिर्फ तीन दिन का अग्रिम कोयला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में बिजली आपूर्ति के हालात बदतर होते जा रहे हैं। इसकी वजह कोयले की कमी बताई जा रही है। पहले जहां पानीपत थर्मल प्लांट को बिजली उत्पादन के लिए सात दिन का कोयला एडवांस में मिल जाता था, वहीं अब सिर्फ तीन दिन का कोयला ही मिल पा रहा है। इससे बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। यही कारण है कि औद्योगिक नगरी में फिलहाल पांच से 10 घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है।
विज्ञापन

बिजली निगम के मुताबिक पानीपत थर्मल प्लांट में सर्दी में एक महीने तक का एडवांस कोयला रहता है, क्योंकि तब बिजली खपत 10 करोड़ यूनिट से भी कम होती है, लेकिन गर्मी में डिमांड तीन गुना से अधिक हो चुकी है। ऐसे में इस प्लांट से बिजली मिलनी बंद हो जाए तो आधे पानीपत की आपूर्ति ठप हो जाएगी। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र सिंह ढुल ने बताया कि फिलहाल थर्मल प्लांट को तीन दिन का कोयला अग्रिम तौर पर मिल रहा है। उन्होंने दावा किया जिले वासियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। हर दूसरे दिन अगले तीन दिन का कोयला मिल जाता है, फिलहाल परेशानी की कोई बात नहीं है।
पानीपत थर्मल, फरीदाबाद, यमुनानगर और अडानी ग्रुप से रोज 18 से 22 करोड़ यूनिट बिजली मिल रही
औद्योगिक नगरी को नेशनल ग्रिड यमुनानगर, फरीदाबाद, अडानी ग्रुप और पानीपत थर्मल से प्रतिदिन बिजली मिलती है। वहीं पानीपत में आमतौर पर 25 करोड़ यूनिट बिजली की खपत है, लेकिन इस समय गर्मी में यह 35 करोड़ यूनिट तक पहुंच गई है। जबकि फिलहाल सिर्फ 18 से 22 करोड़ यूनिट ही बिजली मिल पा रही है, यानी डिमांड के अनुसार 13 से 17 करोड़ यूनिट बिजली प्रतिदिन कम मिल पा रही है।
विज्ञापन

38 हजार टन कोयला अग्रिम मिल रहा, प्रतिदिन 11 हजार टन का इस्तेमाल
पानीपत थर्मल पावर प्लांट में तीन यूनिट चलाई जाती हैं। एक दिन में 11 हजार टन कोयले की खपत होती है। थर्मल को तीन दिन का कोयला स्टॉक अग्रिम मिल रहा है, यानि हर दूसरे दिन अगले तीन दिन के लिए 38 हजार टन कोयला थर्मल पावर प्लांट में आ रहा है।
रोज 200 फीडरों पर लग रहे हैं पांच से छह घंटे के अघोषित कट
मांग के मुताबिक बिजली नहीं मिल पाने से पानीपत के 200 से ज्यादा फीडरों पर रोज पांच से छह घंटे के अघोषित कट लग रहे हैं। इसके अतिरिक्त घोषित कट हैं वो अलग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें