फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडी में गेहूं की आवक नहीं, समस्याएं बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में मंडियों में बुधवार को दूसरे दिन भी गेहूं नहीं पहुंचा। मंडियों में समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई हैं। मंडियोंं में गेहूं उठान के सात अलग-अलग टेंडर भी अब तक सिरे नहीं चढ़े हैं। मंडियों में बारदाना उपलब्ध होने का दावा तो किया जा रहा है लेकिन आवक के अनुसार अभी बारदाना नहीं है। इन सबके बीच एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने मार्केट कमेटी सचिव के साथ बैठक कर सुविधाओंं के बारे में रिपोर्ट ली है।
विज्ञापन

किसान राजेंद्र, जगदीश और सुरेश ने बताया कि मंडी में सफाई नहीं है। साथ ही पेयजल जैसी समस्या का किसानों को सामना करना पड़ रहा है। यहां दस मटके रखे गए हैं। अभी तक अधिकारियाें द्वारा गेहूं की आवक को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है।
जिसके कारण किसान मंडी में गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे है। इसके अलावा मंडी में सुविधाओं के अभाव के कारण समस्या हो रही है। पानीपत अनाज मंडी में तीन दिन वेयर हाउस, तीन दिन हैफेड, बाबरपुर में छह दिन हैफेड, इसराना में तीन दिन हैफेड, तीन दिन वेयर हाउस, बापौली में तीन दिन वेयर हाउस, तीन दिन हैफेड, मतलौडा में दो दिन हैफेड, दो दिन वेयर हाउस, दो दिन एफसीआई, समालखा में तीन दिन फूड, दो दिन हैफेड, एक दिन वेयरहाउस, सनौली में छह दिन वेयर हाउस खरीद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें