फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा से आई दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और 5 हजार लेकर भागी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शेरा में त्रिपुरा से आई एक दुल्हन शादी के आठ माह बाद घर से सोने-चांदी के जेवर व पांच हजार रुपये लेकर भाग गई। दूसरे राज्यों में शादी कर दुल्हन के फरार होने का ये एक माह में तीसरा मामला है। अब तक पुलिस फरार होने वाली इन दुल्हनों का पता नहीं लगा पाई है। शादी करने वाले युवकों को इसमें काफी नुकसान हो रहा है। परिवार लोकलाज के कारण चुप बैठ जाते हैं। गांव शेरा से आए इस मामले में मतलौडा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मतलौडा क्षेत्र के गांव शेेरा निवासी युवक ने बताया कि वो पेशे से मजदूर है। उसकी शादी गांव के ही सुमेर सिंह ने 23 फरवरी 2020 को त्रिपुरा राज्य की लड़की रीटा से कराई थी। उन्होंने शादी में भी लगभग एक लाख रुपये खर्च किए। रीटा के लिए सोने का हार, बाली समेत कई गहने बनवाए थे। 21 दिसंबर को रीटा घर से सोने- चांदी के जेवर व पांच हजार रुपये लेकर फरार हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं भेद नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें