फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवा शक्ति का जोश, संगठन की एकजुटता और नेतृत्व का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को जिलाध्यक्ष अमित पंडित की अध्यक्षता में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के प्रथम आगमन पर टोल टैक्स पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान युवा मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश, उत्साह और उमंग के साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख का फूल-मालाओं से स्वागत किया। साथ ही लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ का संदेश भी प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित पंडित ने बताया कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास, संविधान का सम्मान, कानून का शासन और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन है। समाज में शांति, सद्भाव और व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा संकल्प है कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हो, संविधान का सम्मान बना रहे और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सर्वोपरि रहे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सागर खुराना, गौरव शर्मा, मनीष बेनीवाल, सुनील सैनी, अजय जागलान व वैभव शर्मा मौजूद रहे।
33
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें