फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: जेल में दूसरी गैंग के सदस्य को मारा था थप्पड़, बाहर आते ही युवक डंडों से पीट-पीटकर हत्या

Sun, 04 Sep 2022 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)

सार

बरसत रोड पर 15 युवकों ने मौत के घाट उतारा। जेल में दूसरी गैंग के युवक को थप्पड़ मारने पर दी जान से मारने की धमकी दी थी। बाहर आते ही बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत के बरसत रोड पर एक युवक की बाइक सवार 15 युवकों ने डंडों से पीट पीटकर हत्या कर दी। युवक का जेल में दूसरी गैंग के युवकों से झगड़ा हुआ था। झगड़े में दूसरी गैंग के युवक को थप्पड़ मारने पर इसे जान से मारने की धमकी मिली थी। जैसे ही दूसरी गैंग के युवक जेल से जमानत पर आए वे इसकी रैकी करने लगे थे। शुक्रवार रात 10 बाइकों पर आए 15 बदमाशों ने युवक को बरसत रोड पर घेर लिया।

विज्ञापन


उसका दोस्त यहां से जान बचाकर भाग गया। हमलावरों ने युवक को इतना पीटा कि वह अचेत हो गया। पूरी वारदात दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। युवक का दोस्त उसे सिविल अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने तहसील कैंप पुलिस थाने में हंगामा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फिलहाल चार नामजद समेत अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Firing In Rohtak: राज्यपाल के जाने के बाद MDU में चली गोलियां, NSUCI के पूर्व अध्यक्ष सहित चार घायल

अर्जुन नगर निवासी ऋषिपाल ने बताया कि वह तीन बच्चों का पिता था। उसका मंझला बेटा विकास उर्फ बूरा (19) अगस्त 2021 में फोन चोरी के आरोप में जेल गया था। जेल से इस वर्ष रक्षाबंधन पर जमानत पर बाहर आया था। घर आने के बाद विकास ने उन्हें बताया था कि उसका जेल में हरिनगर के युवकों से झगड़ा हो गया था।

उनकी जेल में गैंग है। वे उसे भी अपनी गैंग में शामिल करना चाहते थे। मगर, उसने मना कर दिया। इसके बाद से उससे रंजिश रखने लगे थे। वह उनकी एंटी गैंग से बातचीत करता था। एक बार जेल में हरिनगर के युवकों से उसका झगड़ा हो गया था। उसने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश में बदमाशों ने जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उन्होंने शुक्रवार रात को विकास की हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: गोवा पुलिस ने सुधीर सांगवान के बैंक खाते खंगाले, प्रॉपर्टी के कारण हत्या के एंगल पर जांच जारी
विज्ञापन


दोस्त ने भाग कर बचाई जान 
मृतक के दोस्त साहिल ने बताया कि वह विकास के साथ बीती रात बरसत रोड पर किसी काम से गया था। रात करीब साढ़े 10 बजे वहां कुछ बाइकों पर युवक आए। सभी हथियारों से लैस थे। उन्होंने वहां आते ही उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसे भी डंडे मारे। वह डर कर वहां से भाग निकला और झाड़ियों में छिपकर जान बचाई। करीब तीन घंटे बाद बाहर आया तो उसने देखा कि विकास वहां अचेत पड़ा था। विकास को सिविल अस्पताल ले जाया गया। 

आरोपियों को जल्द पकड़ेंगे : एसएसओ 
सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान का प्रयास जारी है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ा जाएगा।  - फूलकुमार, एसएचओ तहसील कैंप थाना 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें