फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने विवाहिता के पेट में घोंपी कैंची

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। उग्राखेड़ी मोड पर रहने वाली एक विवाहिता के पेट में एक युवक ने कैंची घोंप दी। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी है, जिस शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
उग्राखेड़ी मोड निवासी पायल पत्नी अनुज ने बताया कि वह नौ जून को अपने घर पर थी। इसी बीच जगदीश नगर निवासी आकाश उसके घर आया और गाली-गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो आकाश ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पेट में बाईं और दाईं साइड में कैंची से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पति ने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां से इलाज कराने के बाद उसने चांदनीबाग थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें