फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 21 Sep 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना सेक्टर-13-17 की ज्योति कॉलोनी निवासी सिकंदर (30) ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों ने आत्महत्या के कारणों की जानकारी से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर-13-17 प्रभारी किरण ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि ज्योति कॉलोनी में युवक ने फंदा लगा लिया है। टीम को मौके पर भेजकर जांच की गई साथ ही परिजनों ने भी इसकी जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि मृतक सिकंदर प्राइवेट नौकरी करते थे। शुक्रवार शाम को वह काम से घर लौट आए और खाना खाने के बाद कमरे में चले गए। कुछ देर बाद पत्नी और मां ने कमरे में देखा तो वह फंदे पर लटके थे और उनकी सांस चल रही थी। परिजनों ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें