फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध हालात में मिली किशोरी

Sun, 21 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। रेलवे स्टेशन पर देर रात गश्त के दौरान जीआरपी को प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर एक किशोरी संदिग्ध हालत में मिली है। वह मानसिक तौर पर कमजोर बताई गई है। जीआरपी ने इसकी सूचना सभी पुलिस स्टेशन पर भेजी। जिसके बाद इसकी अंबाला में लापता होने की सूचना मिली। किशोरी की उम्र 15 साल बताई जा रही है। उन्होंने अपने पिता का नाम नंदलाल बताया। वह बात को समझने और बताने में असमर्थ है। जिसके बाद जीआरपी ने किशोरी को शेल्टर होम में दाखिल करा परिजनों को इसकी सूचना दी है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर देर रात गश्त के दौरान टीम को किशोरी मिली है। जो मानसिक तौर पर कमजोर है। जिसकी सूचना आसपास के स्टेशन को भेज दी गई थी। जिसके बाद अंबाला में किशोरी के लापता होने की सूचना मिली है। किशोरी को शेल्टर होम में भर्ती करा परिजनों को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें