फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। चांदनी बाग थाना क्षेत्र के कृष्णा गार्डन में फंदा लगाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक यूपी के शामली जिले का रहने वाला था। जांच में पता चला है कि मृतक के परिवार की ही एक महिला से संबंध थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।मूल रूप से शामली के एक गांव निवासी सागर कृष्णा गार्डन में किराये के मकान में रह रहा था। शनिवार सुबह उसने फंदा लगाकर लिया। पड़ोसियों ने उसको फंदे से लटकता देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

चांदनीबाग थाना प्रभारी संदीप ने बताया कि मृतक सागर के परिवार की एक महिला से संबंध थे। जिसका पता परिवार के अन्य सदस्यों को चल गया था। इसी कारण वह एक साल से परिवार से अलग रह रहा था। शुक्रवार रात को उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी है। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया है। वहीं, शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें