यमुनानगर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष राम लाल आर्य ने हरियाणा प्रदेश की कार्यसमिति में पूर्व मंत्री स्वर्गीय शेर सिंह की पुत्रवधू समाजसेवी रितु चौधरी को श्री गुरु रविदास विश्व महापीठ महिला विंग की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनको साथ ही नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दी। रितु चौधरी ने महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष दुष्यंत कुमार गौतम, अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री आत्माराम परमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह, हरियाणा महापीठ के प्रदेश अध्यक्ष राम लाल आर्य, प्रदेश के संगठन महामंत्री राजेश सुनारिया, प्रदेश सचिव जगदीश महरमपुर व प्रदेश प्रेस प्रवक्ता कर्मचंद रटौली, जिलाध्यक्ष सुंदर लाल महलांवाली व नीटू समेत जिले की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। रितु चौधरी ने कहा कि प्रदेश की टीम द्वारा उन्हें जो दायित्व दिया गया उसको बहुत ही ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी। संवाद