फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक पैनल लगाने का काम पूरा,आज से चलेंगी सभी ट्रेन

विज्ञापन
The work of installing electronic panels is complete, all trains will run from today - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। घरौंडा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को दोपहर तीन बजे इलेक्ट्रानिक पैनल लगाने का काम पूरा हो गया है। रेलवे अधिकारियों का दावा है कि अब पानीपत से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी।
विज्ञापन

घरौंडा रेलवे स्टेशन पर तीन दिन बाद काम पूरा हो गया है। रविवार से कुरुक्षेत्र-दिल्ली मेमू और पानीपत-दिल्ली एक्सप्रेस फिर से पहले की तरह पटरी पर दौड़ेगी।
10 ट्रेन को पानीपत में किया गया था शॉर्ट टर्मिनेट
10 ट्रेन को पानीपत स्टेशन पर तीन दिन के बीच शॉर्ट टर्मिनेट किया गया था। जिसमें मुंबई, दिल्ली से कुरुक्षेत्र चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को पानीपत स्टेशन पर उतरना पड़ रहा था। पानीपत रेलवे स्टेशन पर उतरकर यात्रियों को बस व कैब के माध्यम से करनाल, कुरुक्षेत्र व चंडीगढ़ के लिए जा रहे थे। गीता जयंती एक्सप्रेस के 500 से ज्यादा यात्री रोजाना पानीपत रेलवे स्टेशन पर उतर रहे थे।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन में इन ट्रेनों को किया गया था शॉर्ट टर्मिनेट
घरौंडा में काम चलने के कारण शुक्रवार से लंबे रूट पर चलने वाली सबसे ज्यादा पांच ट्रेन पानीपत स्टेशन से शॉर्ट टर्मिनेट की गई थी। 10 फरवरी को चलने वाली 12751 नांदेड जम्मूतवी एक्सप्रेस को आदर्श नगर पानीपत के बीच 145 मिनट तक रोककर चलाई गई। इसके साथ ही 12925 बांद्रा टर्मिनल-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को पानीपत के बीच 120 मिनट रोक कर चलाई गई। 12715 नादेंड-जम्मूतवी एक्सप्रेस को पानीपत के बीच 100 मिनट रोक कर चलाई गई। इसके साथ ही 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस को अमृतसर से सवा दो घंटे की देरी से चलाई गई। इसके साथ ही गीता जयंती भी तीन दिन तक पानीपत में शॉर्ट टर्मिनेट रही। जिससे रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
घरौंडा में शनिवार को दोपहर तीन बजे इलेक्ट्रानिक पैनल का काम पूरा हो गया। रविवार से सभी ट्रेन पहले की तरह चल सकेंगी। कुरुक्षेत्र और पानीपत मेमू भी शुरू हो जाएगी। घरौंडा का काम होने के बाद अब पानीपत से घरौंडा की ओर जाने वाली ट्रेन 160 की रफ्तार से पटरी पर दौड़ सकेगी।
विज्ञापन

- इंद्र पाल खोसला, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें