फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी को होटल में लूटने वाली महिला को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंसल स्थित होटल में कपड़ा व्यापारी को लूटने वाली महिला को सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। महिला को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया गया था। इस दौरान उससे 12750 रुपये बरामद किए गए। महिला की मित्र अभी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13-17 प्रभारी विजय ने बताया कि सेक्टर 13-17 निवासी व्यापारी चांदराम ने शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था दिसंबर में एक महिला से बात शुरू हुई थी। उस महिला ने अपना नाम प्राची बताया था और कपड़े का व्यापार शुरू करने की बात कही। पांच जनवरी को इस संबंध में मीटिंग करने के लिए अंसल स्थित ओरलव होटल में गए थे। प्राची के साथ उसकी दोस्त पूजा भी थी। मीटिंग के बाद उन्होंने शराब पी और खाना खाया। नशा होने पर दोनों महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया और 50 हजार रुपये व सोने की चेन लूट ली थी। जब उसको होश आया तो वह अस्पताल में थे। जांच के दौरान पुलिस को महिलाओं का पता चला। वारदात को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन निवासी मधुमिता पत्नी शिवम और मुरादनगर निवासी पूजा पत्नी अनुज ने अंजाम दिया था। पुलिस ने नौ फरवरी को मधुमिता को गिरफ्तार किया, जिससे रिमांड के दौरान पता चला कि उन्होंने 50 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे। उसे 25 हजार रुपये मिले थे। सोने की चेन पूजा के पास है। पूजा पर पहले भी गौतमबुद्ध नगर में कई आपराधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें