फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कूरियर कंपनी के चालक का विसरा जांच को भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लुधियाना से कूरियर कंपनी का सामान लेकर दिल्ली जा रहे कैंटर चालक बच्चे लाल (50) की माैत के कारण विसरा जांच में पता चलेगा। सेक्टर-13-17 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रथम दृष्टि में बच्चे लाल की माैत कमरे में जल रही अंगीठी से दम घुटने के कारण सामने आया है।
विज्ञापन

राेजी इंटरप्राइज कूरियर कंपनी के मालिक कंवलजीत ने बताया कि शुक्रवार देर रात में बच्चे लाल कूरियर लेकर लुधियाना से दिल्ली के लिए चला था। शनिवार शाम में ड्राइवर का फोन आया कि सेल टैक्स वालों ने गाड़ी पकड़ ली है। उसने सेल टैक्स वालों से बात कर आने का कहा। सोमवार को ड्राइवर ने फोन नहीं उठाया तो सेल टैक्स के निरीक्षक कुलदीप को कॉल कर गाड़ी के बारे में पूछा। बाबरपुर से पहले धर्मकांटा के पास पहुंचा ताे वहां पर पार्किंग में गाड़ी खड़ी थी। वहां कांटे के पास बने एक कमरे में ड्राइवर सो रहा था। कमरा अंदर से बंद था। खिड़की से देखा तो ड्राइवर एक ही कंबल को नीचे बिछाए और ऊपर ओढ़े तख्त पर लेटा था।
दरवाजे को तोड़ा तो ड्राइवर तख्त पर मृत पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि कि सेल टैक्स टीम ने वैध पार्किंग की बजाय धर्मकांटा की पार्किंग में कैंटर को खड़ा कराया था। यहां सुविधा न मिलने पर ठंड के कारण ड्राइवर की मौत हो गई। सेक्टर-13-17 थाना के प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस विसरा रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें