फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी डील से खेती होगी तबाह, यह देश के किसानों और आमजन के खिलाफ : डॉ. सुशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अमेरिका के साथ डील देश की खेती को तबाह कर देगी। यह देश के किसानों और आमजन के हितों के खिलाफ है। इसके दूरगामी परिणाम बेहद गंभीर होंगे। उन्होंने ये बात मंगलवार को सेक्टर-25 स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के ट्वीट में कृषि उत्पादों पर शुल्क शून्य किए जाने की बात साफ संकेत देती है कि भारत के कृषि बाजार को विदेशी कंपनियों के लिए खोला जा रहा है, इससे भारतीय किसान सस्ते विदेशी कृषि उत्पादों की मार झेलने को मजबूर होंगे और उनकी उपज के दाम और गिरेंगे। डॉ. गुप्ता ने कहा कि वेनेजुएला से पेट्रोलियम पदार्थ आयात करने की बात का सीधा अर्थ है कि आने वाले समय में देश में महंगाई और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि वेनेजुएला का कच्चा तेल अत्यधिक भारी होता है। इसे परिष्कृत करने में अधिक खर्च आता है, इसका बोझ पेट्रोल-डीजल की कीमतों के रूप में जनता पर पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि दो उद्योगपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने 140 करोड़ भारतीयों के हितों को अनदेखा कर दिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले निकाय और नगर परिषद चुनाव अपने चुनाव चिह्न पर पूरी मजबूती से लड़ेगी और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। इस मौके पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अहलावत, प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. रजनीश, लोकसभा करनाल अध्यक्ष अजय सिंगला, लोकसभा उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र जेसिया, जिलाध्यक्ष जसबीर जस्सा और जिला सचिव योगेश कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें