फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव कम करता है सूर्य नमस्कार : डीएसपी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते पुलिसकर्मी। पुलिस
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस लाइन में आयुष विभाग द्वारा सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण शिविर लगाया है। इसमें 240 पुलिसकर्मियों ने एक साथ सूर्य नमस्कार के 12 आसन का अभ्यास किया। डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स व डीएसपी यातायात सुरेश सैनी ने भी पुलिसकर्मियों के साथ सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय ने कहा कि सूर्य नमस्कार न केवल शरीर को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि तनाव को कम करने, एकाग्रता बढ़ाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी अत्यंत सहायक है। सूर्य नमस्कार तन और मन दोनों के लिए फायदेमंद है। नियमित योग, व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली से पुलिसबल की कार्यक्षमता एवं सकारात्मक सोच में वृद्धि होती है। उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने भविष्य में भी इस प्रकार की स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने की संकल्प लिया। लाइन ऑफिसर सत्यवान, भलाई शाखा में तैनात एएसआई जयभगवान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें