फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दो दिन बढ़ी फीस जमा करने की अवधि

Fri, 25 Jul 2025 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पहले दो चरणों में जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से महज 308 सीटों पर दाखिला हुआ है जबकि तीसरे चरण में अब तक महज 38 सीटों पर ही दाखिला हुआ है। अब तक महज 346 सीटों पर दाखिला हुआ है जो कुल सीटों का महज 37 फीसदी है। हालांकि सीईटी परीक्षा के चलते तीसरे चरण में फीस जमा करने की अवधि को 2 दिन और बढ़ा दिया गया है। विद्यार्थी 27 की बजाय 29 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा दस्तावेजों की जांच भी 26 की बजाय 28 जुलाई तक होगी। वहीं रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुए आईटीआई संस्थानों में चौथे चरण में भी काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया चलेगी। वहीं, पहली दो वरीयता सूची के अनुसार प्रदेश की 372 आईटीआई में 18508 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं जो कुल सीटों का महज 21प्रतिशत है। अब तीसरे चरण में सीटें भरना आईटीआई प्रबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। हालांकि चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया चलने से आईटीआई संस्थानों में दाखिला प्रतिशत बढ़ने की संभावना है।


इस प्रकार रहेगी चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया
चौथे चरण की दाखिला प्रक्रिया के तहत 30 जुलाई को रिक्त सीटों की सूची चस्पा की जाएगी। 30 व 31 जुलाई को विकल्पों/वरियताओं में संशोधन के लिए पोर्टल खुला रहेगा। चार अगस्त को मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएगी। 4 से 9 अगस्त तक दस्तावेंजों की फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी। 4 से 9 अगस्त तक दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत व सीटें आवंटित होने उपरांत फीस जमा की जाएगी। आईटीआई प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रार्थियों से आह्वान किया कि वे दाखिला वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहे।
विज्ञापन



इलेक्ट्रीशियन ट्रेड को प्राथमिकता दे रहे युवा

आईटीआई में दाखिले के दौरान विद्यार्थी इलेक्टि्रशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युुवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट, स्टेनोग्राफर, वायरमैन जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस कारण इन ट्रेडों में 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर दाखिला हो चुका है। वहीं, फॉर्गर एंड हीट ट्रीटर, शीट मेटल वर्कर, वूड वर्क टेक्नीशियन, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर जैसी ट्रेडों में 10 प्रतिशत से भी कम दाखिले हुए हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।


दाखिला करवाते समय इन दस्तावेज की आवश्यकता
आईटीआई में दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को हस्ताक्षर युक्त फोटो, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

वर्जन-
आईटीआई में तीसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया जारी है। सीईटी परीक्षा के मद्देनजर फीस जमा करने की अवधि दो दिन बढ़ा दी है। विद्यार्थी 29 जुलाई तक फीस जमा कर दाखिला ले सकेंगे। वहीं आईटीआई में चौथे चरण में भी दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें